जागरण संवाददाता, रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। कहा कि झारखंड के गरीबों को भी बहुत उम्मीदें हैं। यहां के 2,22,069 पात्र लाभार्थी पीएम आवास के लिए प्रतीक्षारत हैं। उन्हें आवास दिया जाए।