Army Recruitment Rally Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है. राजधानी रांची के खेलगांव में 22 अगस्त से 4 सितंबर तक सेना भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है. इस भर्ती रैली में विभिन्न पदों के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा. इस भर्ती रैली के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कल सोमवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई. जिसमें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.