राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड स्थापना दिवस 2024 (15 नवंबर 2024) के लिए राज्य सरकार ने राज्य के 40 पुलिस अधिकारियों-जवानों के लिए पदकों की घोषणा कर दी है।
इन पदकों में विशिष्ट सेवा के लिए तीन पुलिस अधिकारियों झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए छह पुलिस अधिकारियों-जवानों को झारखंड मुख्यमंत्री पदक व सराहनीय सेवा के लिए 31 अधिकारियों-जवानों को झारखंड पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।